फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन तय करेगा समाज की दिशा

Fri, 03 Jul 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में होने वाले वैश्य महासम्मेलन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। युवा वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि औरैया समेत आसपास के जिलों से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन



 
वैश्य एकता परिषद के युवा अध्यक्ष ब्रह्मानंद गुप्ता, महामंत्री अविनाश पोरवाल हीरो, मनीष गुप्ता, उत्तम पोरवाल, ऋषि पोरवाल, ईशू विश्नोई के अनुसार पांच जुलाई को दिबियापुर के डा. सरस्वती विद्या रिसोर्ट में वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया है।


मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप अग्रवाल, परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता, विधूना विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस, राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता, नगर पंचायत दिबियापुर की अध्यक्ष शीला गुप्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


 
बताया कि वैश्य महासम्मेलन समाज को नई दिशा और दशा तय करेगा। राजनैतिक रूप से भी समाज को सक्षम बनाने के लिए महासम्मेलन में नई ऊर्जा का संचार होगा।


बताया कि औरैया के साथ इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात एवं उरई जनपदों के वैश्यों को आमंत्रित किया गया है। पदाधिकारियों ने महासम्मेलन की सफलता के लिए जुट जाने का आह्वान किया है।


 
बताया कि मेधावियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले भी सम्मानित होंगे। इधर, 28 जून को दिबियापुर में भामाशाह जयंती की सफलता पर समाज के लोगों का आभार जताया।

वैश्य एकता परिषद के महामंत्री अजय गुप्ता ने मेधावियों से आह्वान किया कि वे अपने अपने अंकपत्र एवं संबंधित प्रमाणपत्र सहायल तिराहा स्थित पैराडाइज स्टूडियो एवं स्टेशन रोड भगवतीगंज स्थित पूजा टेलीविजन पर तीन जुलाई तक अवश्य जमा करा दें। ताकि उन्हें महासम्मेलन में सम्मानित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें