फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त को विदाई तो नवागंतुक प्रधानाचार्य का हुआ स्वागत

Fri, 03 Jul 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका इंटर कालेज में गुरुवार को आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य केके गुप्ता को विदाई दी गई। वहीं नवागंतुक प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ मिश्रा का टीचरों ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन




स्वागत से अभिभूत केके गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के स्वर्णिम 26 वर्ष बच्चों के शिक्षण कार्य में गुजारे हैं। इस बीच बतौर प्रधानाचार्य पद पर कार्य करते हुए उन्हें विद्यालय के टीचरों का जो सहयोग मिला है, उसे वह जीवन पर्यंत नहीं भुला पाएंगे।


वहीं नवागंतुक प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि प्रधानाचार्य पद का जो दायित्व, उन्हें सौंपा गया है निश्चित तौर पर वह उसकी गरिमा बरकरार रखने में पूरी कोर कसर लगा देंगे। उन्होंने टीचरों से पद के अनुरूप कार्य करने में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन



कहा कि बिना सहयोग के कोई भी काम सफल नहीं हो सकता। इसलिए शिक्षण कार्य से बच्चों के भविष्य को निखारने व सजाने में उनका सहयोग बहुत ही जरूरी है।


 
इस मौके पर सेवानिवृत्त हुए टीचर धीरेंद्र नारायण शुक्ला, महेंद्र सिंह कुशवाह को भी विदाई दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित टीचर भास्कर पांडेय, ब्रह्मकुमार पांडेय, महावीर सहाय अवस्थी, रमेश बाब दुबे, आशुतोष त्रिपाठी, माधुरी त्रिपाठी, वर्षा त्रिपाठी, अमर चंद्र, ललित अग्निहोत्री, आलोक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें