फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक की पिटाई पर हंगामा

Mon, 11 Jan 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम के चालक की पिटाई से नाराज साथी कर्मचारियों ने बस अड़डे पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए बस अड्डे परिसर के मुख्य मार्ग पर बस खड़ी कर चक्का जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस के एफआईआर के आश्वासन के बाद मामला शंात हो सका।
विज्ञापन


औरैया डिपो में तैनात चालक योगेंद्र यादव शाम पंाच बजे आगरा से सवारी भरकर बस अड्डे  पर बस खड़ी कर रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो लोग उतरे। चालक पर साइड न देने का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरु कर दी। अचानक हुए इस झगड़े को पहले तो समझ न सके जब तक मौके  पर पहुंचते तब तक उक्त बाइक सवार चालक योगेेंद्र की पिटाई कर निकल चुके थेे।

बिन बात के साथी की हुई इस कदर पिटाई से रोडवेज कर्मी भड़क उठे। कार्रवाई की मांग करते हुए रोडवेज कर्मियों ने बस को बीच रोड पर आड़ा-तिरछा खड़ी करके यमुना रोड पर जाम लगा दिया। दोषियों की गिरफ्तारी पर अड़े रोडवेज कर्मियों ने नारेबाजी कर भारी हंगामा काटा। मार्ग जाम होने की सूचना पर ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल पर के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


शुुुरुआती दौर में पुलिस को कुपित रोडवेज कर्मियों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। समझाने के प्रयास विफल हो जाने के बाद कार्रवाई की मांग पर अड़े रोडवेज कर्मियों को एफआईआर दर्ज कराने का भरोसा देकर पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें