फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कमेटी जल्द से जल्द गठित करें पदाधिकारी

Sun, 26 Jul 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी विधानसभा क्षेत्र दिबियापुर सेक्टर गठन एवं बहुजन वालंटियर फोर्स (बीवीएफ) की संगठनात्मक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई। आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन



 
दिबियापुर स्थित बसपा के कैंप कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों ने बूथ कमेटी के गठन के निर्देश दिए। कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार से जनता ऊब चुकी है। पूरे प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है। पदाधिकारियों ने आने वाले पंचायत एवं विधानसभा चुनाव के लिए सभी पदाधिकारियों सदस्यों से जुटने को कहा।


कहा कि संघर्ष का रास्ता अख्तियार करने से निश्चित तौर पर सफलता हाथ आएगी। विधानसभा प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी ने दिबियापुर क्षेत्र में कानून तोड़ने वाली विभिन्न घटनाओं का जिक्र किया।
विज्ञापन



जोनल कोआर्डिनेटर अनुज गौतम, जोनल कोआर्डीनेटर संघ प्रिय गौतम, मंडल कोआर्डिनेटर नरेंद्र कुशवाह, मंडल कोआर्डिनेटर जितेंद्र शंखवार, विधानसभा दिबियापुर प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी, भीमशरण अंबेडकर, जिलाध्यक्ष बौद्धप्रिय गौतम, इरशाद अहमद, जिला सचिव सुखवीर यादव, बृजेश दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें