औरैया। बदरंग पशु अस्पताल भवनों की सूरत बदलेगी। पशुपालन विभाग चयनित 16 पशु अस्पतालों समेत पशु सेवा केंद्र भवनों का रंग-रोगन कराएगा। इससे इनकी रंगत तो बदलेगी, भवन भी ठीकठाक दिखेंगे। इस पर करीब 15 लाख खर्च होंगे।
पशुओं के इलाज के लिए मुख्यालय समेत कस्बे में पशु अस्पताल खोले गए थे। इसके बाद यहां पर डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ की तैनाती की गई। इससे पशुपालकों के पशुओं का बेहतर तरीके से इलाज मिलने लगा था। इधर, लंबे समय से पशु अस्पताल के भवनों की मरम्मत नहीं कराई गई। रखरखाव के अभाव में भवन खस्ताहाल हो गए। जबकि यह भवन 1996 से 2006 के मध्य बने थे। इससे पशु अस्पताल के भवनों की सूरत बदरंग हो गई है।
इसे देखते हुए पशुपालन विभाग ने जनपद में खस्ताहाल पशु अस्पतालों के भवनों का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा था। इस पर 16 भवनों में रंग-रोगन कराने की मंजूरी दे दी है। प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमचंद्र ने बताया कि प्रस्ताव को शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। अब चयनित भवनों की रंगाई-पुताई कराकर उसे ठीक कराया जाएगा।
इन भवनों का होगा रंगरोगन
पशु अस्पताल फूलपुर, गंगादासपुर, बबाइन, अयाना, हैदरपुर, औरैया सदर, दिबियापुर, पुरवा सुजान, भटौरा, पशु सेवा केंद्र बमुरीपुर, हसुिलया क्योटरा, टड़वाबिकू, भीखेपुर, हरचंदपुर, कुदरकोट आदि।