फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चौराहे की जाम नालियों की कराई गई सफाई

Sun, 02 Aug 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-12- नाली की सफाई करता कर्मचारी।संवाद - फोटो : टूंडला के जरौली कट पर हादसे के बाद खड़ वाहन व लोग पुलिस
विज्ञापन
रुरुगंज। कस्बे के मुख्य चौराहे के समीप सड़क के दोनों ओर बनी नालियों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण पानी ऊपर से बह रहा था। इससे मोहल्ले के लोग, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर 26 जुलाई के अमर उजाला के अंक में खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद गांव पंचायत ने संज्ञान लेते हुए नालियों की सफाई शुरू करा दी।
विज्ञापन


कस्बे के चौराहे के पास सड़क के दोनों ओर नालियां चोक होने से सड़क पर जलभराव हो रहा था। इससे राहगीरों व दुकानदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। दुकानों पर जलभराव से ग्राहक भी नहीं पहुंच रहे थे। मामले में कोई सुनवाई न होने पर खबर प्रकाशित की गई। इसका असर यह हुआ कि रविवार को ग्राम प्रधान पति सुनील गुप्ता ने सफाई कर्मियों को लगाकर नालियों की सफाई कराई।

इससे जलभराव की समस्या दूर हो गई और लोगों को राहत मिली। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई किए जाने पर खुशी जताते हुए नियमित रूप से नालियों की सफाई कराने की मांग की। एडीओ पंचायत ने बताया कि सफाई कर्मी लगाकर नालियों की सफाई करा दी गई है।(संवाद)

फोटो-12- नाली की सफाई करता कर्मचारी।संवाद- फोटो : टूंडला के जरौली कट पर हादसे के बाद खड़ वाहन व लोग पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें