फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दूधिया रोशनी से जगमग हुआ नगर, बदलीं गईं पुरानी लाइटें

Fri, 10 Oct 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-10 एयूआरपी 08- लोहा मंडी मार्ग पर रोशनी से जगमगाती सड़क। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। त्योहार के सीजन में इस बार नगर पंचायत की सड़कें दूधिया रोशनी से जगमग-जगमग करती नजर आएंगी। इसके लिए नगर पंचायत ने यहां की सड़कों पर लगी खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही नई स्ट्रीट लाइटें भी लगवाई जा रही है। ये काम हर हाल में दीपावली से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत बिधूना कस्बा में लोगों को प्रकाश पथ की सुविधा मिले, इसके लिए यहां के प्रमुख मार्गों समेत अन्य मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं लेकिन रखरखाव के अभाव में यहां की अधिसंख्य स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं। इस कारण कई मार्गों समेत गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। इस कारण लोगों को रात में सड़कों पर निकलने में भय बना रहता है। इसे देखते हुए स्थानीय लोग काफी समय से प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे थे। मांग को जायज देख नगर पंचायत अध्यक्ष ने ईओ को सड़कों की खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने के निर्देश दिए थे।



कस्बे के मुख्य मार्ग फीडर रोड, लोहा मंडी रोड, बेला रोड,अछल्दा रोड, किशनी रोड, भरथना रोड व दिबियापुर रोड समेत सभी प्रमुख सड़कों पर नई लाइटें लगाई गई हैं। जिन मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें लग चुकी हैं, वहां की सड़कें चमचमाती नजर आ रही हैं। शेष मार्गों पर दीपावली से पहले ही पूरा नगर रोशनी से जगमगा उठा है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर की सुंदरता और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए यह कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर नगर ऐसा चमकेगा कि हर निवासी को गर्व महसूस होगा।

फोटो-10 एयूआरपी 08- लोहा मंडी मार्ग पर रोशनी से जगमगाती सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें