फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 26 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
प्रतियोगिता में मौजूद निर्णायक मंडल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहार विकास खंड के नोडल केंद्र जनता इंटर कालेज नुनारी में मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के बाद रैली निकाली गई।
विज्ञापन


मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस चंद्र प्रताप ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद निबंध, भाषण, स्लोगन, पोस्टर व अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में सत्यम वर्मा ने प्रथम, सुधांशु वर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सुधांशु वर्मा ने पहला, पूजा आर्या ने दूसरा व श्वेता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंताक्षरी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में रामगोपाल की टीम ने व बालिका वर्ग में काजल की टीम विजयी रही। निबंध में सुधांशु वर्मा ने व भाषण में सूर्य प्रताप ने बाजी मारी।

निर्णायक मंडल में प्रो. नीतू राजपूत, पीके वर्मा, रामसेवक राजपूत मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सुरेश राजपूत ने कहा मतदान सभी का अधिकार है। इसलिए जागरूक होकर अपना मत बनवाए और मताधिकार का प्रयोग करें। डीआईओएस चंद्र प्रताप ने कालेज में छात्रों की जागरूकता की प्रशंसा की। इसके बाद मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन हुआ जो कि प्रमुख मार्गों पर घूमी। इस मौके पर प्रबंधक गुड्डू वर्मा, डीडी राजपूत, अर्जुन राजपूत, राकेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें