फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न होने पर हंगामा

Wed, 26 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
केबीसीएल कंपनी के कार्यालय में हंगामा करते उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के कानपुर रोड पर स्थित चिट फंड कंपनी कल्पतरुके केबीसीएल कार्यालय पर बुधवार को भारी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने हंगामा काटा। उपभोक्ताओं का कहना था कि कंपनी के अधिकारियों की ओर से उन्हें लगभग एक साल से भुगतान के नाम पर टहलाया जा रहा है। कंपनी भुगतान नहीं कर रही है। ब्रांच मैनेजर ने उपभोक्ताओं को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने हंगामा जारी रखा। मामला बिगड़ते देख मैनेजर सहित सभी कर्मचारी धीरे-धीरे कार्यालय से नदारद हो गए।
विज्ञापन


चिट फंड कंपनी केबीसीएल के कार्यालय पर बुधवार की सुबह भारी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हुई। यह ब्रांच मैनेजर दीपू को खरी खोटी सुनाने लगे। इन्होंने एक साल से लंबित पड़े खातों का भुगतान करने की मांग की। इस पर मैनेजर ने इनसे कुछ दिन की मोहलत मांगी। इससे यह लोग भड़क गए। मामला बिगड़ते देख ब्रांच मैनेजर उच्चाधिकारियों से फोन पर बात करने का बहाना कर मौके से नदारद हो गए। इसके बाद एक-एक कर सभी  कर्मचारी खिसक लिए। अधिकारियों व कर्मचारियों के चले जाने से खाली हुए कार्यालय को देख उपभोक्ताओं का पारा चढ़ गया।

उन्होंने मैनेजर से फोन पर बात करने का प्रयास किया। इनकी  बात नहीं हो सकी। ब्रांच पर पहुंचे  जय विलास, राजकुमार, प्रमोद कुमार, राशिद, जनमेद, किसबरी, जसीम, फैसल, सुधीर कुमार, नज्जो बेगम, अनारी देवी, जगदीश बाबू, इरफान सहित लगभग एक सैकड़ा लोगों ने बताया कि उनका भुगतान लगभग एक साल पहले होना था। कंपनी भुगतान नहीं कर रही है। गुमराह किया जा रहा है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें