सहार। कस्बे स्थित मां सरस्वती ज्ञान मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत व नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विधायक रेखा वर्मा का प्रबंध व छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताएं और लघु नाटकों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सोशल मीडिया विषय पर आधारित नाटक रहा। इस मौके पर विधायक ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रबंधक राजेंद्र कुमार, सुरेश सिंह यादव, वेद प्रकाश शुक्ला, आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे। (संवाद)