फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल हुई तो केंद्र व्यवस्थापक होंगे जिम्मेदार

Fri, 13 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम दिन से ही सख्ती और अनुशासन का कड़ाई से पालन किया जाए तो परीक्षा के अन्य दिनों में नकल पर काबू पाया जा सकता है। उक्त बातें एडीएम इंद्रपाल उत्तम ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चौ. विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कालेज में आयोजित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

  
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2015 की बोर्ड परीक्षाओं में 124 परीक्षा केंद्राें में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 67908 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

19 फरवरी से 23 मार्च तक चलने वाली इस परीक्षा में 50 संवेदनशील व 48 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। एडीएम इंद्रपाल उत्तम ने कहा कि नकल रोकने के साथ-साथ से ज्यादा ध्यान परीक्षाओं के सफल संचालन किया जाए।
 
एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पूरा प्रयास करेंगे। कहा कि अगर किसी भी केंद्र व्यवस्थापक को परेशानी होती है तो वह तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना दे। ताकि मामले की गंभीरता को देखा जा सके।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में प्रशासनिक अधिकारी पूरा सहयोग करेंगे। व्यवस्थापक  परीक्षा केंद्र के अंदर की व्यवस्था देखें और प्रशासनिक अधिकारी बाहर की व्यवस्था को संभालेंगे। एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने कहा कि फिलहाल पुलिस बल की कमी है, लेकिन बोर्ड परीक्षा शांति तरीके ढंग से संपन्न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी।

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार पंडित, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप वर्मा, एसडीएम बिधूना, एसडीएम अजीतमल, सीओ अजीतमल व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें