फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चार पुलिसकर्मियों के कंधों पर शहर के यातायात का भार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले की यातायात व्यवस्था इस समय पीआरडी और होमगार्ड के भरोसे है। प्रमुख चौराहों-तिराहों में दिन पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही। केवल चार पुलिसकर्मियों की ही ड्यूटी लगाए जाने से दिन भर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था संभालने के लिए जिले में में चार टीएसआई समेत कुल 33 पुलिसकर्मी तैनात हैं। 33 में 29 पुलिस कर्मियों को फर्रुखाबाद, कन्नौज, अयोध्या प्रयागराज में वीआईपी ड्यूटी पर भेजा गया है। इससे जिले की यातायात व्यवस्था पीआरडी और होमगार्ड के भरोसे है। बुधवार सुबह से ही सुभाष चौक पर रोडवेज बस खड़ी होने से जाम के हालात रहे। वहां तैनात जवान पूरे दिन वाहन चालकों को हटाते रहे लेकिन चालक मनमानी पर करते रहे। संजय गेट पर भी होमगार्ड ही जाम में फंसे वाहनों को निकालता मिला। खानपुर और जालौन चौराहे पर तो चालकों ने पूरे दिन मनमानी की। हालांकि टीएसआई देवेंद्र कुमार पुलिस कर्मियों को लेकर पूरे दिन चक्कर काटते रहे। उनके जाने के बाद चौराहे की स्थित बदलती रही।



इसी प्रकार अजीतमल में कोतवाली के आगे ऑटो और ई-रिक्शा के चालक मनमानी से जाम की स्थिति बनी रही। वहीं दिबियापुर में फफूंद रोड और नगर पुल पर भी यातायात व्यवस्था बेपटरी रही। बिधूना के भगत सिंह चौराहे का भी यही हाल रहा। जाम न लगे इसके लिए कोतवाल मुकेश बाबू चौहान कस्बे में गश्त पर रहे। इसके बाद भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें