फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुस कर दंपती को पीटा, जेवरात भी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विधिचंद्र में बुधवार की रात दबंगों ने एक घर में घुसकर दंपती को पीट दिया। इसके बाद कान के बाले व मंगलसूत्र लूट ले गए।
विज्ञापन

घायल महिला को डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। पीड़ित पति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, 48 घंटे बाद भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस पर शुक्रवार को एसपी से शिकायत की गई है।
विधिचंद्र मोहल्ला निवासी गोविंद पोरवाल ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल की रात लगभग नौ बजे उसे घर में पड़ोस के 10-11 लोग घुस आए। आरोप है कि सभी ने उसकी पत्नी रागिनी और उसको पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कुछ ने गला दबा कर जान से मारने की कोशिश की। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद पति के पास से कान के बाले, मंगलसूत्र भी लूट कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित गोविंद ने बताया कि घटना के बाद घायलावस्था में पत्नी को डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस से न्याय न मिलने पर एसपी से शिकायत की गई है। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें