फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की बाएं हांथ में लगी गोल, सैफई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में एक ट्यूबवेल के पास युवक घायल पड़ा मिला। उसके बाएं हाथ में गोली लगी थी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल को 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया, यहां हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के नंद गांव निवासी तुलसीराम का बेटा भीमसेन (20) ट्रक चालक है। बड़े भाई प्रेमबाबू ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले गांव के एक व्यक्ति ने फर्जी तरीके से फंसाने के लिए घर में चोरी कर लेने का आरोप लगाया था।
इस बात पर भीमसेन व दूसरे पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था। दूसरे पक्ष ने जान से मारने की धमकी व पुलिस से चोरी की शिकायत की धमकी दी थी। इसी कारण भीमसेन डर के कारण गांव से कही चला गया था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को भीमसेन ट्यूबवेल के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके बाएं हाथ में गोली लगी थी। परिजन ग्रामीण की मदद से घायल को निजी वाहन से 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे, साथ ही इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के बाएं हाथ में गोली लगी है। जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें