फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दूल्हे को मानसिक बीमार बता दुल्हन ने लौटाई बरात

Sat, 06 Dec 2025 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को पहुंची बरात बिना दुल्हन के लौट गई। दुल्हन ने दूल्हे को मानसिक बीमार बताते हुए शादी से इन्कार कर दिया। इससे वहां दोनों पक्षों में हंगामा होने लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसी किसी भी जानकारी से इन्कार किया है। इटावा थाना भरथना के एक गांव निवासी की शादी बाबरपुर कस्बा के एक मोहल्ले की युवती से तय हुई थी। बृहस्पतिवार को दूल्हा बरात के साथ गेस्ट हाउस पहुंचा। स्वागत के बाद अचानक दुल्हन ने दूल्हे को मानसिक बीमार बताते हुए शादी से इन्कार कर दिया। इससे वर पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती शादी न करने पर अड़ी रही।
बाद में वर पक्ष के लोग भी युवती में कमी निकालने लगे। इससे दोनों पक्षों में हंगामा होने लगा। कुछ देर बाद लड़की पक्ष गेस्ट हाउस छोड़कर चला गया। बाद में बिना दुल्हन के ही वर पक्ष घर चला गया। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी पक्ष से न सूचना दी और न ही अभी तक तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें