फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पनीर में नमक कम होने पर भिड़े वर-वधू पक्ष, थाने में समझौता

Sun, 19 Apr 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-29- थाने में मौजूद वर पक्ष के लोग। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद स्टेशन के पास एक गेस्ट हाउस में हो रहे तिलकोत्सव में पनीर की सब्जी में नमक कम होने की बात को लेकर हंगामा हो गया। बात बढ़ने पर वर-वधू पक्ष में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस होने वाले दूल्हे और उनके पिता को थाने ले गई। शनिवार दोपहर पुलिस के समझाने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव कन्हो निवासी रामू चौहान के बेटे शिवा का तिलक समारोह चल रहा था। सहायल क्षेत्र से आए वधू पक्ष के रिश्तेदारों ने जब खाने की मेज पर सब्जी में पनीर कम होने और पनीर में नमक कम होने की शिकायत की तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि लात-घूंसे चलने लगे। वधू पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष ने अभद्रता के साथ उनको पीटा, जिससे नाराज होकर वे बिना तिलक चढ़ाए वापस लौट गए।
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे शिवा और उसके पिता को थाने ले आई। वधू पक्ष ने पीटने के आरोप में पुलिस को तहरीर दी। वहीं वर पक्ष ने भी पीटने का आरोप लगाया। पूरी रात और शनिवार दोपहर तक थाने में गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन

बाद में पुलिस के हस्तक्षेप और अन्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि विवाद केवल पनीर को लेकर शुरू हुआ था, अब मामला शांत है। 20 अप्रैल को वर-वधू में शादी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें