औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भाऊपुर में एक 12 वर्षीय बालक ने फंदे लटक कर जान दे दी। फंदा लगाने का कारण नहीं पता चला।
गांव भाऊपुर निवासी अंश (12) पुत्र अखिलेश को उसके चाचा अभिषेक जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर गए थे। परिजन ने बताया कि बालक ने घर पर फंदा लगा लिया था। वहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के कारण पता लगाया जा रहा है। (संवाद)