फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जूते-चप्पल की दुकान में लगी आग

Tue, 17 Feb 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव उमरैन में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से जूते-चप्पल की दुकान में भीषण आग लग गई। इससे दुकान के अंदर रखा लगभग चार लाख का माल जल गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की चर्चा रही।
विज्ञापन

उमरैन निवासी मोहम्मद इरशाद की मस्जिद वाली गली में जूते-चप्पल की दुकान है। रविवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 2:30 बजे एक लग्न समारोह से लौट रहे कस्बे के निवासी दिव्यांश की नजर दुकान के अंदर से उठती आग की लपटों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पड़ोस के दुकानदार अनीश अहमद को सूचना दी।

उनसे सूचना मिलते ही मोहम्मद इरशाद और आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद शटर खोलकर सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा काउंटर, बैटरी, इनवर्टर और भारी मात्रा में जूते-चप्पल जल चुके थे। दुकानदार ने बताया कि हादसे में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बाजार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की चर्चा रही, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें