फोटो-34-गिरी बाउंड्रीवॉल व गोवंशों को घेरे खड़े ग्रामीण।संवाद
- फोटो : अदनान।
बिधूना। क्षेत्र के गांव भिखरा स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की बाउंड्रीवॉल गिरने से गोशाला में संरक्षित गोवंश बाहर निकल आए और आसपास के खेतों की ओर बढ़ने लगे। यह देख ग्रामीणों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए गोवंश को इकट्ठा कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को तत्काल गोवंश को सुरक्षित करने के निर्देश दिए। कर्मचारियों ने गोवंश को वापस आश्रय स्थल में पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया।
बताया गया कि यह बाउंड्रीवॉल लगभग चार से पांच वर्ष पूर्व बनाई गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बाउंड्रीवॉल की मरम्मत नहीं कराई गई तो आसपास खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
बीडीओ रामदुलार ने बताया कि बाउंड्री गिरने की जानकारी हुई है। सोमवार को गोशाला का निरीक्षण किया गया था। उस दौरान बाउंड्रीवॉल सही और सुरक्षित थी। यह कैसे गिर गई, इसकी जानकारी कर प्रधान और सचिव को कहकर बाउंड्री वॉल बनवाई जाएगी।(संवाद)