फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला किशोरी का शव, खून से सनी थी चादर

Mon, 11 Aug 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। रुरुगंज के एक गांव में घर में अकेली एक किशोरी का शव बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला। पास ही खून से सनी चादर भी पड़ी मिली। पुलिस को जांच में किशोरी की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

पिता के अनुसार वह घर पहुंचे तो कुंडी अंदर से बंद थी। कोई उत्तर न आने पर एक युवक को पड़ोसी की दीवार फांदकर घर के अंदर भेजा गया तो वारदात की जानकारी हुई। वहीं, ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई हैै।
कोतवाली के एक गांव निवासी किसान के एक बेटा व चार बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी 10 दिन पहले ही दो बेटियों के साथ गौतमबुद्ध नगर में नौकरी करने वाले बेटे के पास गई थीं। घर पर 14 वर्षीय बेटी पिता के साथ थी। वह कक्षा आठ की छात्रा थी।
विज्ञापन

किशोरी रक्षाबंधन पर शनिवार शाम घर से करीब 50 मीटर दूर ताऊ के घर में भाइयों को राखी बांधने गई थी। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 10 बजे वह घर पहुंची और अंदर से कुंडी बंदकर सो गई थी। पिता घर के पास झोपड़ी में सोए थे।
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह जागने पर वह घर पहुंचा। दरवाजे पर बेटी को आवाज देने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उनके खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए।
अनहोनी की आशंका पर एक युवक पड़ोसी के घर के पीछे की दीवार फांदकर उनके घर के अंदर पहुंचा। उसने घर की कुंडी खोली तो सभी लोग अंदर पहुंचे। वहां किशोरी का शव चारपाई पर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला।
बेटी का शव देख पिता की चीख निकल गई। ग्रामीणों की माने तो घटनास्थल पर पड़ी चादर खून से सनी थी। पिता की सूचना पर सीओ पी. पुनीत मिश्रा कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कुछ देर बाद एसपी अभिजीत आर शंकर, एएसपी आलोक मिश्रा भी वहां पहुंच गए।
पुलिस ने पिता व ग्रामीणों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस अभी मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।



परिवार के आने की बात पर पिता अड़ा
मामले में पुलिस जांच करने के बाद शव ले जाने लगी। इस दौरान पिता गौतमबुद्ध नगर गई पत्नी व बच्चों के आने की बात पर अड़ गया। काफी देर बातचीत के बाद पुलिस अधिकारी के समझाने पर पिता मान गया। बाद में पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस ले गई।






किशोरी के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी से कराया जा रहा है। गर्दन में मिले चोट के निशान पुराने हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो सकेगी। अभी तक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।- अभिजीत आर शंकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें