फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: इटावा सिंचाई विभाग के कर्मचारी का था नहर में मिला शव

Wed, 27 Aug 2025 04:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अयाना। अंतौल गांव से निकली नहर में मंगलवार शाम को मिला शव इटावा के सिंचाई विभाग के कर्मचारी का निकला। वह 25 अगस्त से लापता था। इटावा की सिविल लाइंस पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।




जनपद इटावा के थाना सिविल लाइंस के गांव सराय एसर निवासी अजय यादव (50) इटावा सिंचाई विभाग में पतरौल थे। 25 अगस्त की शाम चार बजे वह अचानक लापता हो गए थे। परिजन ने तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। बेटे सुमित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन




मामले की छानबीन में गांव के पास से निकली भोगनीपुर प्रखंड की निचली गंग नहर के किनारे उनकी चप्पल पड़ी मिली थी। इसके बाद कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि पुलिस ने नहर में डूबने की आशंका भी जताई थी। मंगलवार शाम अयाना थाना के गांव अंतौल में शव उतराने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को बाहर निकालकर जांच की गई।
विज्ञापन


जानकारी पर बेटा सुमित मौके पर पहुंचा। उसने पिता अजय यादव के रूप में शिनाख्त की। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द किया। फिलहाल परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें