फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर में अकेले वृद्ध का शव फंदे से लटका मिला

Wed, 29 Apr 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-1-घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव नगरिया समायन में मंशाराम जाटव (66) का शव दुकान के पीछे बने छप्पर में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

वह लिंटर की शटरिंग का काम करते थे। वह दुकान के पीछे बने छप्पर में अकेले रहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

मंशाराम काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी का कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी रीता देवी अपने पति मुलायम सिंह के साथ उनकी देखभाल के लिए रहती थी। करीब पांच दिन पूर्व रीता देवी अपने पति के साथ अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव कंधिया एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। इससे मंशाराम घर पर अकेले थे।
सुबह दुकान न खुलने पर पड़ोसियों को शंका हुई। उन्होंने छप्पर में जाकर देखा तो उनका शव बल्ली से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें