फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ई रिक्शा चालक का बरामदे में फंदे से लटका मिला शव

Tue, 08 Jul 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर कोतवाली इलाके में एक ई रिक्शा चालक का शव घर के बरामद में चादर के फंदे से लटका मिला। शहर कोतवाली क्षेत्र केकिशनपुर मड़ैया मजरा नंदगांव, निवासी भगवानदास उर्फ गुड्डू (54) ने घर के बरामदे में चादर का फंदा से लटका मिला। सूचना पाकर चौकी प्रभारी इंडियन ऑयल गणेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस के मुताबिक मृतक अविवाहित था और वो ई रिक्शा चलाता था। शराब का आदी भी था। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन

-

सर्पदंश से युवक की मौत
बिधूना। तहसील के थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव दिवरिया में एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिवरिया निवासी 36 वर्षीय जगमोहन मंगलवार शाम अपने मकान की छत पर सफाई कर रहा था, तभी अचानक वहां निकले सांप ने उसे डस लिया। जानकारी पर परिजन उसे सीएचसी अछल्दा ले गए, जहां डॉक्टर ने जगमोहन को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में चीख चीत्कार मच गई। सूचना पर कस्बा इंचार्ज ब्रजेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम भेजा। अछल्दा थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि युवक की सांप काटने से मृत्यु हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें