फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रात से लापता युवती का शव सुबह तालाब में उतराता मिला

Mon, 14 Sep 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-10- घटनास्थल पर मौजूद महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मुरादगंज। ऊंचा चौकी क्षेत्र के गांव हैदरपुर में शनिवार शाम से लापता एक युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला। परिजनों के अनुसार युवती को बचपन से ही मिर्गी के दौरे आते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की 26 वर्षीय पुत्री शिवानी शनिवार शाम को अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना के साथ ही रात भर शिवानी को ढूंढ़ा लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सुबह गांव के बच्चे गांव के उत्तरी छोर पर स्थित तालाब किनारे खेलने गए तो उन्होंने उसे तालाब में डूबा देखकर ग्रामीणों को खबर दी। ग्रामीणों व परिजनों ने मिलकर शव को तालाब से बाहर निकाला।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार व मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से ही मिर्गी दौरे की समस्या थी। इसलिए उसे घर से दूर नहीं जाने देते थे। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

फोटो-10- घटनास्थल पर मौजूद महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें