औरैया। सदर कोतवाली से कुछ दूर मंडी समिति में बुधवार सुबह एक 40 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में ट्रैक्टर-ट्रॉली में पड़ा मिला। व्यापारियों की सूचना पर पहुंचे निझाई चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी ने घटना स्थल की छानबीन की।
आसपास मौजूद लोगों को शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की मगर पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शरीर पर काली पैंट व गुलाबी शर्ट मिली है।
शिनाख्त करवाने के लिए आसपास के थानों और सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)