फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Mon, 30 Mar 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव करचला में बीती रात घर से निकले एक किशोर का शव सोमवार सुबह जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है।
विज्ञापन

गांव के स्व.धनीराम गोयल का पुत्र गुड्डन (16) रविवार की रात करीब 10 बजे घर पर बिना बताए कहीं चला गया था। रात में वापस न लौटने पर परिजन उसकी खोज में जुट गए। सोमवार सुबह गांव के बाहर उसका शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका देख परिजन बेहाल हो गए।
सूचना पर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि घटना के पास से एक शराब का पाउच भी मिला है। प्रथम दृष्टया किशोर ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। परिजन भी इसके पीछे का कारण नहीं बता पा रहे हैं। किशोर छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। उसके तीन भाई बाहर रहते हैं और एक गांव में ही अलग घर बनाकर रहता है। घर में वह मां और छोटे भाई के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें