फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कमरे में मिला रेलवे कर्मचारी का शव

Sun, 15 Jun 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
घटना की जांच करती पुलिस। - फोटो : शनिवार को पुल बंद होने से पहले पैदल यमुना पुल पार करते यात्री । संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कंचौसी रेलवे स्टेशन पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव उसके घर के कमरे में मिला। रविवार दोपहर को मिलने आए भाई ने कमरे से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। प्रथम दृष्टया शव तीन चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। वह तीन-चार दिन से डयूटी पर नहीं गया था। एक माह पहले पत्नी भी मायके चली गई थी।
हरचंदपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम लक्का का पुर्वा निवासी शिवम राजपूत (28) कंचौसी रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। दो तीन दिनों से वह ड्यूटी भी नहीं गया था। अकेला ही घर पर था।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर उसके भाई राहुल ने कमरे से बदबू आने पर भाई का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी, हरचंदपुर चौकी इंचार्ज विकास त्रिपाठी ने जांच पड़ताल की।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवम शराब का आदी था। इससे उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता था। विवाद के कारण ही एक माह पहले पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद से शिवम और अधिक शराब पीने लगा था। हरचंदपुर चौकी इंचार्ज विकास त्रिपाठी ने बताया कि शव लगभग तीन से चार दिन पुराना है।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक गर्मी में शराब का सेवन अधिक होने से मौत होने की आशंका है। उसके घर पर और कोई नहीं था। उसके भाई दिबियापुर में रहते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सटीक कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें