अजीतमल। सुबह खेत गया किसान अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे सीएचसी लाए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्यौरा नवलपुर निवासी महाराज सिंह (55) मंगलवार सुबह खेत में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न आने पर भतीजे टिल्लू ने चाचा की तलाश शुरू की। इस दौरान चाचा खेत में अचेत मिले।
सीएचसी में डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया। इकलौते बेटे अमन ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो सकेगा। हृदयगति रुकने से मौत की आशंका जताई जा रही है। (संवाद)