फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गांव में किया युवक का अंतिम संस्कार

Wed, 13 Aug 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बकेवर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत के बाद शव घर लाया गया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा चंदनमन निवासी वीरबल सिंह (24) सोमवार को मां को इटावा के निवाड़ी गांव स्थित बुआ के घर छोड़ने गया था। वहां से वह गांव उरेंग की ओर जा रहा था। सोमवार देर रात बकेवर के नगला तुला गांव के सामने बाइक बिजली के पोल से टकरा गई थी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल वीरबल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। भाई कैलाश, शिव कुमार, सरनाम सिंह और भानु प्रताप सहित परिवारजनों रो-रोकर बेहाल रहे। युवक हैदराबाद में टाइल्स लगाने का कार्य करता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें