फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आलू में घाटे से परेशान किसान का शव खेत में फंदे से लटका मिला

Wed, 22 Apr 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव जुगराजपुर में कर्ज और फसल की बर्बादी से परेशान किसान ने फंदे से लटक कर जान दे दी। आलू की खेती में नुकसान के बाद से वह परेशान था। किसान की मौत के बाद से परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

गांव जुगराजपुर निवासी संदीप दोहरे (28) मंगलवार दोपहर खेतों पर गेहूं की कटाई करने के लिए निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच खेतों की तरफ बकरियां चराने गए ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ पर संदीप का शव रस्सी के फंदे से लटका देखा। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन का बुरा हाल हो गया।
परिजन के अनुसार संदीप अपने तीन भाइयों में बीच का था। बड़ी उम्मीदों के साथ करीब 10 बीघा जमीन पर आलू की फसल की थी लेकिन बाजार भाव और पैदावार की मार से उसे भारी घाटा हुआ। इसी आर्थिक संकट के कारण वह पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को नीचे उतार लिया। संदीप की पत्नी प्रियंका और तीन साल की मासूम बेटी आरोही का बुरा हाल है। मासूम को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फसल नुकसान की जानकारी नहीं है।- पी पुनीत मिश्रा, सीओ बिधूना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें