फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला ढोलक वादक का शव

Wed, 27 May 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-2- विपिन। फाइल फोटो
विज्ञापन
अनंतराम। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुडैना रूपशाह में मंगलवार सुबह मंदिर के पास एक आम के पेड़ से ढोलक वादक का शव फंदे से लटका मिला। चौकीदार की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

मृतक की पहचान कन्नौज के गांव दलापुरा अमरौर निवासी विपिन (25) के रूप में हुई। उसकी जेब से पुलिस को कीपैड फोन व आधार कार्ड मिला। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजन को सूचना दी। पुलिस के अनुसार विपिन भागवत व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में ढोलक बजाता था। रविवार को वह अपनी मां और भाई वीरेश से किसी कार्यक्रम में जाने की बात कहकर घर से निकला था।
चर्चा है कि युवक अविवाहित था और किसी विवाहित महिला के साथ रहता था। ग्रामीणों ने युवक की हत्या का शव फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें