फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गर्दन पर पैर रखकर जेसीबी चालक को पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 26 May 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-4- युवक की गर्दन पर लात रखे आरोपी। वीडियो:ग्रैब
विज्ञापन
अजीतमल। गढ़िया ओवरब्रिज के पास बाइक से घर जा रहे एक जेसीबी चालक को रोककर कुछ युवकों ने जातिसूचक गालियां दीं और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

गर्दन पर पैर रखकर उसे पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वायरल हुए वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
अटसू के मोहल्ला नवीन नगर निवासी ऋषि कुमार ने पुलिस को बताया कि वह जेसीबी चालक है। सोमवार वह गढ़िया ओवरब्रिज के पास अपनी जेसीबी खड़ी करके बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह ओवरब्रिज के अंडरपास के पास आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसे पीट दिया। मारपीट करते वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

उधर, वीडियो में आरोपी बेल्टों से युवक को मारते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में उसकी गर्दन पर पैर रखकर मारने का प्रयास भी किया गया। शाम होते पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और आरोपियों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर दबिश देना शुरू किया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है पुलिस ने कुछ को गिरफ्तार भी कर लिया है। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि मोहल्ला आजाद नगर अजीतमल निवासी ऋतिक दुबे, पवन दुबे, गिरजेश दुबे, कपिल पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें