फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पांच दिन पहले घर से निकले परिचालक का शव खेत में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। उमरैन के रमपुरा रोड के पास बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का सड़ा-गला शव मिला। दिवंगत की पहचान उमरैन निवासी शिवरतन उर्फ करिया (38) के रूप में हुई। उसकी मां ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


चरवाहों ने बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे ऊंची घास के बीच शव देखा। शव काफी हद तक सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे। शिवरतन बिधूना से दिल्ली जाने वाली एक निजी स्लीपर बस में परिचालक था। परिजन के अनुसार, वह 28 जून की दोपहर नहाने के बाद घर से निकला था। वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। घर वालों ने सोचा था कि वह ड्यूटी पर चला गया होगा। दिवंगत की मां ज्ञानवती ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शव को छिपाने के उद्देश्य से खेत में फेंका गया। ज्ञानवती ने बताया कि पांच दिन पहले बेटे का पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। प्रभारी थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि शिवरतन का शव उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर बृजेश कुमार शाक्य के खाली खेत में मिला। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें