फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सेंगर नदी में उतराता मिला तीन दिन से लापता पशुपालक का शव

Fri, 20 Feb 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-42-जगत सिंह। फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊंचा में तीन दिनों से लापता पशुपालक का शव बृहस्पतिवार को सेंगर नदी में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लापता होने के बाद भाई ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
गांव बहादुरपुर ऊंचा निवासी जगत सिंह (45) पशुपालक थे। वह गांव के बाहर नदी किनारे एक बाड़ा में रात में अक्सर वहीं सोते थे। 17 फरवरी की रात वह घर से खाना खाकर बाड़े में सोने के लिए निकले थे, लेकिन बुधवार सुबह जब वह वहां नहीं मिले तो परिजनों को चिंता हुई।
काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका सुराग नहीं लगा, तो बुधवार को उनके भाई लालता प्रसाद ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार दोपहर ग्रामीणों ने सेंगर नदी के पानी में लापता का शव उतराता हुआ देखा। लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजन से पूछताछ व जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि लापता पशुपालक का मामला दर्ज है। उनका बाड़ा नदी के बिल्कुल समीप है, वह किसी तरह नदी में गिरने के बाद पानी में डूबने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण और भी स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें