फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अयाना सीएचसी को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन में 91.35 फीसदी अंक मिले

Fri, 20 Feb 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। बीहड़ी क्षेत्र के सीएचसी अयाना को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत शर्तों सहित गुणवत्ता प्रमाणित किया गया है। सीएचसी ने बाह्य मूल्यांकन में 91.35 फीसदी का समग्र प्राप्तांक हासिल किया है।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सीएचसी का बाह्य मूल्यांकन पांच व छह दिसंबर 2025 को किया गया था। मूल्यांकन में आपातकालीन विभाग, ओपीडी, प्रसव कक्ष, आईपीडी, प्रयोगशाला, फार्मेसी, सहायक सेवाएं और सामान्य प्रशासन जैसे विभाग शामिल थे। केंद्र ने छह में से पांच प्रमाणन मानदंडों को पूरा किया है।
अधीक्षक ने बताया कि यह जिले की पहली सीएचसी है, जिसने एनक्यूएएस के तहत गुणवत्ता के मानकों को पूरा किया है। इससे पहले सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एनक्यूएएस सर्टिफिकेट मिलने से सीएचसी में सुविधाओं में विस्तार होगा। जल्द ही भारत सरकार की ओर से सीएचसी को इसका सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी, नोडल डॉ. एपी सिंह भदौरिया व डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें