फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किए गए शव

Sun, 14 Sep 2025 10:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। नया पुर्वा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने शनिवार शाम बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारी। हादसे में घायल दोनों मित्रों को चिचौली मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं, मृतक के परिजन की तहरीर पर दिबियापुर थाना में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल से मिली कार की नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस आरोपी का पता लगा रही है।
विज्ञापन

कानपुर देहात जनपद के गांव लाड़पुर निवासी राम प्रकाश पाल व शहीम अली दुकानों पर काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार शाम काम पूरा करने के बाद दोनों बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच नया पुर्वा गांव के पास सामने आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार की नंबर प्लेट घटनास्थल पर ही गिर गई थी जबकि चालक कार के साथ मौके से फरार हो गया था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन दोनों के शव लेकर गांव चले गए।
इधर मृतक रामप्रकाश पाल के पुत्र पंकज ने दिबियापुर थाना में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटनास्थल पर मिली कार की नंबर प्लेट के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है। दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें