थाना क्षेत्र के याकूबपुर नहर में साइकिल से बंधा युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है।
शरीर
पर गंभीर चोटों के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर
निकलवाया। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, पर कामयाबी नहीं मिली। शव
का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामगंगा कमांड
पश्चिमी नहर शाखा स्थित याकूबपुर नहर के पास ग्राम डमरपुर झाल में सोमवार
को ग्रामीणों ने साइकिल में रस्सी से बंधा युवक का शव देखा। यह खबर फैलते
ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे बेला थानाध्यक्ष
उपेंद्र सिंह ने नहर से शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस ने शिनाख्त
कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शव पर गंभीर चोटों के निशान
पाए गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक युवक की हत्या कर शव साइकिल में बांधकर
नहर में फेंका गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने
बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही
मामले की जानकारी हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।