वृक्ष हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, नित्य जीवन में अनेक प्रकार से लाभकारी है, लेकिन लगातार हो रहे वृक्षों की कटान से जीवन पर खतरा (प्रदूषण) मंडराने लगा है। अब तक हमने अपने बुजुर्गों द्वारा लगाए वृक्षों से लाभ लिया है, अब हमें अपनी आगे आने वाली पीढ़ी को पौध लगाकर उपहार देना होगा।
रविवार को जायंटस ग्रुप आफ सहेली की अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने यह विचार संस्कृत पाठशाला के सामने पौधरोपण कार्यक्रम में व्यक्त किए।
उन्होंने सभी को वृक्षों का महत्व को समझाया। कहा कि सृष्टि में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां सामने आ रही हैं। कहीं पर बाढ़ तो कहीं पर सूखा पड़ रहा है। यह सब अवैध वृक्षों की कटान का नतीजा है।
आइए हम सभी मिलकर पर्यावरण को हराभरा बनाने का संकल्प लें और धरा पर एक पौध अवश्य लगाएं। इस अवसर पर राधा आर्या, सुधा अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, राधा पोरवाल, ज्योति विश्नोई, अंजना पोरवाल आदि ने पौधरोपण किया।