फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो दिन बाद भी नहीं बदला फुंका ट्रांसफार्मर

Sun, 22 Jun 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। विद्युत उपकेंद्र दिबियापुर के पास भारत कोल्ड स्टोरेज असेनी के सामने रखा 10 किलोवाट का ट्रांसफार्मर फुंके दो दिन बीत गए। अभी तक विभाग उसे बदल नहीं सका।
विज्ञापन

इससे तकरीबन 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। लोग गर्मी और पानी की किल्लत से परेशान हैं। शुक्रवार को बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ फुंक गया था। इससे आपूर्ति ठप हो गई। करीब 50 घरों के लोग परेशान हैं। अभी भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है।
इससे उमस भरी भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। मोहल्लेवासी राहुल गुप्ता का कहना है कि दो दिन से आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। शिकायत करने पर अधिकारी बोलते हैं कि देखेंगे।
विज्ञापन

राहुल का कहना है कि अवर अभियंता से बात की तो उनका कहना है कि स्टोर में ट्रांसफार्मर नहीं है। हालांकि अवर अभियंता अरुण वर्मा ने बताया कि यह क्षेत्र उनके क्षेत्र में नहीं है। फिर भी जल्द समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें