फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का सदस्यता सत्यापन शुरू

Thu, 28 May 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रवासी हनुमान मिश्रा मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता अनिल गुप्ता ने की।
विज्ञापन


 
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रवासी हनुमान मिश्रा ने कहा कि भाजपा के विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, जिसमें सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाए गए। सदस्यों से हमेशा संपर्क में बने रहने और सदस्यता की हकीकत जानने के लिए पार्टी ने सदस्यता सत्यापन बुधवार से शुरू किया है।


बताया कि सत्यापन प्रत्येक बूथ पर 27 मई से 10 जून तक होगा। इसके बाद 10  जून से व्यक्तिगत सदस्यता का सत्यापन होगा। बैठक में अजय सिंह चौहान, भूरे  चौबे, रमेश दिवाकर, लल्ला शर्मा, अमरचंद्र राठौर, विशाल शुक्ला, धीरू  राजपूत, प्रेमकुमार गुप्ता, कृष्णकांत अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें