फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बैंक मैनेजर ने मिलीभगत कर वृद्धा के खाते से उड़ाए छह लाख

Mon, 09 Mar 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एक बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी कर एक वृद्ध विधवा के छह लाख रुपये तीन खातों से दूसरे के खाते में ट्रांसफर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की थी, इसके बाद महिला ने एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव वैशोली देहात की रहने वाली प्रेमा देवी पत्नी स्व. नाथूराम बाथम ने बताया कि उनके पति ने जीवित रहते हुए एक प्लॉट बेचा था। प्लॉट की बिक्री से मिली रकम में से छह लाख रुपये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की दलीपपुर शाखा में जमा किए गए थे। यह राशि प्रार्थिनी, उनके पति और उनके बेटे के खातों में दो-दो लाख रुपये के रूप में जमा की गई थी।
पीड़िता का आरोप है कि लगभग एक वर्ष पहले उनके पति के देहांत के बाद शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार ने धोखाधड़ी करते हुए तीनों खातों में जमा छह लाख रुपये प्रार्थिनी की जानकारी के बिना किसी प्रदीप कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दिए। महिला का कहना है कि वह अपने हक के रुपये के लिए पिछले एक साल से दर-दर भटक रही है। बैंक मैनेजर मामले को टालमटोल कर रहा है। पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो अब उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शाखा प्रबंधक समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें