फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रक का टूटा एक्सल, पांच घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। कंचौसी रेलवे फाटक पार करना कांटों भरा हो गया है। यहां डीएससी साइड की चढ़ाई और गड्ढायुक्त सड़क पर आए दिन वाहन फंस जाते हैं। सुबह कस्बे में एक ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे क्रॉसिंग पर जाम लग गया। करीब पांच किमी. जाम में वाहन फंसे नजर आए। दोपहर बाद ट्रक का एक्सल ठीक होने के बाद बाधित यातायात की बहाली हो सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सात बजे एक ओवरलोड ट्रक जिला मुख्यालय औरैया से रसूलाबाद जा रहा था। कस्बा कंचौसी में रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक गड्ढे में ट्रक का पहिया फंस गया। इससे ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे वहां पर जाम लग गया। बीच में फंसे अन्य वाहन भी वहां से निकल नहीं पाए। इसलिए क्रॉसिंग के दोनों तरह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर बाद ट्रक के सही होने के बाद बाधित जाम खुल सका।
वाहन चालकों ने बताया कि फाटक के दोनों तरफ रेलवे की सीमा में सड़क जर्जर और गड्ढायुक्त है। सबसे ज्यादा मुसीबत डीएससी साइड की चढ़ाई पर हो रही है। यहां पर ओवरलोड ट्रक, डंपर अक्सर फंस जाते हैं या फिर उनके एक्सल टूट जाते हैं। इससे जाम लग जाता है। दोपहर 12 बजे के बाद ट्रक का एक्सल ठीक होने के बाद जाम खुल सका। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रक फंसने से क्रॉसिंग पर जाम की समस्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें