फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एआरटीओ ने राहवीर व कैशलेस उपचार की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ककोर स्थित एआरटीओ कार्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत संगठनों के साथ सभागार कक्ष में बैठक हुई। इसमें एआरटीओ ने राहवीर और कैशलेस योजना के बारे में जानकारी दी। एआरटीओ एनसी शर्मा ने मौजूद लोगों से ओवर स्पीड में वाहन न चलाने की अपील की। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की अपील की। राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसे में अगर कोई घायल होता है। उसे अनदेखा न करें, तत्काल उसकी मदद कर अस्पताल पहुंचाए। ऐसा करने पर उन्हें राहवीर योजना के तहत 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन



राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे राहवीर को एक लाख रुपये का पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस दौरान संभागीय निरीक्षक संतोष कुमार पटेल, पटल सहायक कुमारी आदित्या, प्रियंका चतुर्वेदी, अनीता द्विवेदी, अनुप्रिया सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें