औरैया। शहर की एक निजी बैंक में एक युवक 22 ग्राम सोना लेकर पहुंचा और दो लाख रुपये का लोन देने के लिए बोला। बातचीत में शाखा प्रबंधक को शक हुआ तो युवक हड़बड़ा गया। उसे सुरक्षा कर्मी ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
शहर स्थित सुभाष चौक के पास कैफरी गोल्ड लोन नाम से शाखा है। इसमें फफूंद निवासी अभिषेक मिश्रा प्रबंधक हैं। उसके अनुसार गुरुवार शाम करीब साढ़े तीन बजे एक युवक शाखा में पहुंचा। उसके पास 22 ग्राम सोने होने की बात कही। युवक ने प्रबंधक से सोना लेकर दो लाख रुपये का लोन देने के लिए कहा। शाखा प्रबंधक ने पूछताछ की तो युवक की जवान लड़खड़ानी लगी। इस पर उसने सुरक्षा कर्मी से उसे पकड़ा दिया। इस युवक ने नकली सोना होने की बात कही। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पूछताछ के बाद युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। प्रबंधक आरोपी के और भी साथी होने की आशंका जताई है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।