फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मजाक उड़ाते थे आरोपी, तंग आकर किशोर ने लगा लिया था फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। गांव अकबरपुर में 16 अप्रैल की रात को लापता किशोर का शव फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

शव के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। मामले में किशोर के पिता ने गांव के दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी उधारी के रुपये नहीं दे रहे थे। वह बेटे का मजाक उड़ाते थे। इसी से तंग आकर बेटे ने जान दे दी।
16 अप्रैल की सुबह आठ बजे अकबरपुर गांव से लापता सैफ (16) वर्ष का शव देर रात को उसके खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। घटनास्थल के पास उसकी एक चप्पल व सल्फास की शीशी व पैंट से सुसाइड नोट बरामद हुआ था। थोड़ी दूर पर बंबे की पटरी पर उसकी साइकिल व दूसरी चप्पल पड़ी मिली थी। मामले में सैफ के पिता नूर मोहम्मद ने गांव के भोलू खान व उसके भाई जशीम खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों युवक आए दिन बेटे का मजाक उड़ाते थे। साथ ही उधारी के रुपये भी वापस नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दोनों भाइयों की हरकतों से तंग आकर बेटे ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें