उत्तर प्रदेश टीचर पात्रता परीक्षा आयोजन की तैयारी पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें परीक्षा संपन्न कराने के लिए नामित किए गए स्टेटिक, सेक्टर, पर्यवेक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों को पूरी निष्ठा से ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया। डीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
गौरतलब है कि दो फरवरी को होने वाली यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले 12022 परीक्षार्थियों के लिए 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए है। पूरी परीक्षा को 24 सेक्टरो में विभाजित किया गया है।
डीआईओएस कार्यालय की देखरेख में संपन्न कराई जाने वाली टीईटी परीक्षा- 2016 के प्राथमिक वर्ग में 3340 तथा उच्च प्राथमिक वर्ग में 8682 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे। एडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथि में परीक्ष संपन्न कराने के लिए शासन से प्राप्त प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखा गया है।
इसके अलावा अन्य परीक्षा सामग्री को संबंधित परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों के सुपुर्द करा दिया गया है। एडीएम ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कलक्ट्रेट भवन के डीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है।
डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी टीईटी परीक्षा के लिए जिले भर में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहर में चार, बिधूना में दो, दिबियापुर में तीन तथा मुरादगंज, अजीतमल व ककोर में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। चार केंद्रों पर सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक, दूसरी पाली में सभी 12 केंद्रों पर प्राथमिक वर्ग की दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक टीचर पात्रता परीक्षा आयोजित होगी।
शहर में तिलक महा विद्यालय, तिलक इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, चौ. विशंभर सिंह भारतीय इंटर कॉलेज, दिबियापुर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, वैदिक टेक्नीकल एवं आद्यौगिक इंटर कॉलेज, विवेकानंद ग्रामोद्योग महा विद्यालय, बिधूना में पब्लिक इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, अजीतमल में जनता इंटर कॉलेज, मुरादगंज में जिला पंचायत इंटर कॉलेज, ककोर में जनता इंटर कॉलेज