फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेसू और झेंझी लेकर निकली बच्चों की टोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। नवरात्र व दशहरा पर्व के बाद कस्बे में बच्चों की टोलियां टेसू लेकर निकल पड़ीं हैं। बालिकाओं की टोलियां झेंझी लेकर गली मोहल्लों में घूम रही हैं। शरद पूर्णिमा पर कई स्थानों पर टेसू झेंझी के विवाह के आयोजनों की धूम रहेगी। क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि टेसू झेंझी के ब्याह के बाद से शादी का दौर शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

लोक महोत्सवों में टेसू झेंझी एवं इनका विवाह खासा लोकप्रिय है। ग्रामीण और कुछ शहरी क्षेत्रों में टेसू-झेंझी का खेल परंपरागत तरीके से खेला जाता है। बच्चों एवं युवाओं की टोली कस्बे के सभी प्रमुख गलियों व दुकानों पर टेसू लेकर निकलते हैं। टेसू लेकर बच्चे ‘टेसू मेरा यहीं खड़ा, मांग रहा है दहीबड़ा...’ जैसे कई क्षेत्रीय गीत गाते हैं। ये बच्चे टेसू के विवाह के लिए रुपये जुटाते हैं। वहीं बालिकाओं की टोली, ‘मेरी झेंझी को रचो है ब्याह...’ जैसे क्षेत्रीय गीत गातीं नजर आईं। शरद पूर्णिमा पर विधि-विधान एवं रस्मों के साथ टेसू-झेंझी का विवाह कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें