औरैया। कोरोना वायरस के संक्रमण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मंगलवार को 19 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
नोडल अधिकारी डा. शिशिर पुरी ने बताया कि अब तक कुल 269 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ व सैफई भेजे गए। जिसमें अब तक 12 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट पाजिटिव रही है। जबकि 217 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर जिले में लिए जाने वाले सैंपल सैफई भेजे जाने लगे थे। जहां देरी से आ रही रिपोर्ट के कारण मंगलवार को लिए 19 सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। वहां से इन सैंपलों की रिपोर्ट बुधवार की दोपहर तक आने की उम्मीद है।