फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय भोले जय भंडारी, तेरी हर लीला न्यारी...

Tue, 13 Feb 2018 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
देवकली मंदिर पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु - फोटो : amarujala
विज्ञापन

औरैया।  महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के बीहड़ांचल स्थित देवकली मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। हालांकि दो दिन का पर्व होने के चलते पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ कुछ कम रही। इस कारण मंदिर परिसर में भी इक्का-दुक्का दुकानें ही लगी दिखाई दीं।  

विज्ञापन


शहर से पांच किलोमीटर दूर बीहडांचल स्थित देवकली मंदिर पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ पर दूध, दही, गंगाजल, फूल, प्रसाद, धतूरा आदि चढ़ाकर आरती उतारी। इस मौके पर दूर-दराज से गंगाजल लेकर आने वाले कांवरियों ने भी भगवान भोलेनाथ के ऊपर गंगाजल चढ़ाकर मनौती मानी।

महाशिवरात्रि पर महंगे बिके गन्ने
महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए गन्ने का भी भोग लगाया जाता है। पर्व पर गन्ने की ज्यादा मांग होने के कारण गन्ना विक्रेताओं ने मनमाने दाम वसूले। एक गन्ना तीस रुपये में बिका।
विज्ञापन


मंदिर परिसर के बाहर नहीं दिखी सुरक्षा व्यवस्था
देवकली मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होती है। लेकिन इस बार दो दिन का पर्व होने के कारण मंदिर परिसर के बाहर कहीं कोई भीड़ नहीं दिखाई दी। वहीं सुरक्षा के नाम पर सुबह लगभग दस बजे सिर्फ एक सिपाही ही मौजूद दिखा।

पांच साल से कांवर लेकर देवकली आ रही पूनम
 कांवर लेकर आने वालों में पुरुषों की तो भारी भीड़ दिखाई देती थी लेकिन इस बार एक युवती कांवर लेकर भगवान भोलेनाथ के लिंग पर गंगाजल चढ़ाने पहुंची। युवती ने अपना नाम पूनम बताया। बताया कि वह शहर के मोहल्ला गोविंद नगर में रहती है। वह पांच साल से भाई रिंकू के साथ पैदल कांवर लेकर कन्नौज जाती है। जहां से गंगाजल लाकर औरैया में देवकली मंदिर पर भगवान भोलेनाथ को चढ़ाती है। पूनम ने बताया कि यह काम वह किसी मनौती की वजह से नहीं करती बल्कि उसे ऐसा करने में अच्छा लगता है। कहती है इस नेक काम में उसकी मां सरोज व मामी सरला का भी उसे पूरा सहयोग मिलता है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें