फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककोर में एटीएम क्षतिग्रस्त कर चोरी करने का दसवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। ककोर के एटीएम में तोड़कर छह लाख रुपये पार किए जाने के मामले में दसवें आरोपी अति उर्फ गांठे को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इसके पहले औरैया, इटावा और सीतापुर पुलिस नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना प्रभारी निर्भय चंद्र ने बताया कि 19 जनवरी की रात कस्बा ककोर स्थित इंडिया वन कंपनी के एटीएम को तोड़कर चोरों ने छह लाख रुपये पार कर दिए थे। जबकि 13 लाख 20 हजार से ज्यादा रुपये बच गए थे। मामले में कानपुर के केशवपुरम कल्याणपुर निवासी कंपनी के जोनल मैनेजर संतोष कुमार सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में फरवरी में इटावा पुलिस ने पांच चोरों को गिरफ्तार किया था। इन शातिरों ने वारदात में 10 लोगों के शामिल होने की बात कबूली थी। इसके बाद सीतापुर से तीन और औरैया से एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। सोमवार को पुलिस ने सोमवार को दसवें आरोपी आंबेडकर नगर अजीतमल औरैया निवासी अमित उर्फ बंटी को फफूंद रेलवे से गिरफ्तार कर लिया। उसके निशानदेही पर एटीएम से चुराए गए 20 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि पिछले साल फफूंद में दुकान का शटर काटकर मोबाइल व नगदी पार करने की भी घटना अमित ने कबूली है।
हरियाणा में युवती से रचाई शादी
दिबियापुर (औरैया)। पुलिस ने बचने के लिए अमित हरियाणा भाग गया था। वह अपने साथ औरैया की एक युवती को भी भगाकर ले गया था। हरियाणा में उसके साथ शादी करके वहीं पर रह रहा था। इससे अनजान पुलिस अमित को औरैया व आसपास के जिलों में तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें